Tuesday, November 25, 2008

भारत की मुख्य नदियाँ

एक बार मैंने भारत की नदियाँ के बारे में पढा था। आज़ मैं उनके बारे में लिखने की कोशिश करती हूं। भारत की नदियों को चार भागों में बांटा जा सकता है - हिमालयन (हिमालय से निकलने वाली नदियाँ), प्रायद्वीपीय (प्रायद्वीपों से निकलने वाली नदियाँ), तटीय (समुद्र तटों में बहने वाली नदियाँ) और देशी जल निकासी नदियाँ (जल निकास हेतु बहने वाली नदियाँ) वैसे तो भारत में छोटी-बड़ी हजारों नदियाँ हैं किन्तु गंगा, यमुना, सिंधु, गोदावरी ‌और नर्मदा को भारत की प्रमुख और पवित्र नदियाँ माना जाता है।
गंगा नदी: यह भारत की एक प्रमुख नदी है। गंगा नदी को भारत की पवित्र नदियों में सबसे पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि गंगा में स्नान करने से मनुष्य के सारे पापों का नाश हो जाता है। पुरानी कथाओं के अनुसार गंगा देवताओं की नदी है।
यमुना: यमुना गंगा की सहायक नदी है। यमुना भारत की दूसरी पवित्र नदी है। ऐसी मान्यता है कि यमुना सूर्य की पुत्री तथा यम की बहन है। दक्षिण से उत्तर की तरफ़ बहने वाली नदियाँ गंगा या यमुना में जाकर मिल जाती हैं।
सिंधु: हिमालय से निकलने वाली सिंधु नदी भी भारत की पवित्र नदियों में से एक है।
गोदावरी: गोदवरी नदी, जो कि भारत की पवित्र नदियों में से एक है, को "दक्षिण गंगा" के नाम से भी जाना जाता है। यह दक्षिण भारत की सबसे बड़ी और लम्बी नदी है।
नर्मदा:नर्मदा नदी पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों में सबसे लम्बी नदी है। यह मध्य प्रदेश स्थित अमरकंटक से शुरू हो कर भड़ोंच के पास अरब सागर में मिल जाती है।

No comments: